{"_id":"64f229d66ee9c4556b078326","slug":"46142-acres-of-land-ready-for-industry-spring-will-come-amethi-news-c-96-1-slko1003-4453-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उद्योग के लिए 461.42 एकड़ भूमि तैयार, आएगी बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उद्योग के लिए 461.42 एकड़ भूमि तैयार, आएगी बहार
Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। इंवेस्टर्स समिट में प्रस्ताव करने वाले उद्यमियों को जमीन की कमी नहीं सताएगी। इसके लिए जिले के पांच औद्योगिक क्षेत्रों में 461.42 एकड़ भूमि खोजी गई है। इसे उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा ताकि औद्योगिक विकास में कोई कमी न आने पाए। यूपीसीडा ने जारी किए जमीन संबंधी विवरण में त्रिसुंडी में 104.83 एकड़, कौहार में 29.58 एकड़, जगदीशपुर में 61.48 एकड़, टिकरिया में 77.70 एकड़, उतलेवा में 187.83 एकड़ जमीन उपलब्ध होने की बात कही गई है। कुछ का आवंटन निवेश मित्र पोर्टल व कुछ का ई ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में 5.17 एकड़ के क्षेत्रफल वाले विभिन्न साइज के 15 भूखंड व टिकरिया में 48 भूखंड है। यह भूखंड समिट में निवेश के लिए प्रस्ताव करने वाले उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा।
उद्यमी मित्र प्रवीण सिंह विसेन का कहना है कि उद्यमियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
उद्यमी मित्र प्रवीण सिंह विसेन का कहना है कि उद्यमियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन