{"_id":"5f3570e28ebc3e3ca40a0b3f","slug":"44-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko5350435198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीसी के 19 श्रमिक समेत 44 हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीसी के 19 श्रमिक समेत 44 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में भी टिकरिया में संचालित एसीसी फैक्ट्री के 19 श्रमिक व अमेठी थाने के एक उप निरीक्षक समेत 44 स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमितों के उपचार का प्रबंध करते हुए संक्रमित क्षेत्रों को सील करते हुए सैनिटाइज करने तथा डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 243 हो गई है।
पांच मई से जिले में शुरू हुआ कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जिला प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नौ, दस, 11 व 12 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई 865 संभावित संक्रमितों की सैंपलिंग रिपोर्ट बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 816 निगेटिव तो 44 पॉजिटिव बताए गए थे।
पॉजिटिव मिले मरीजों में गौरीगंज के टिकरिया स्थित संचालित एसीसी सीमेंट कंपनी में अलग-अलग गांव के कार्य करने वाले 19 श्रमिक व अमेठी कोतवाली में कार्यरत एक उप निरीक्षक के साथ अर्जुनपुर व माधवपुर की एक किशोरी व कटरालालगंज का अधेड़ तो मुसाफिरखाना के टिकरा, अमेठी के वार्ड संख्या आठ के चार तो ककवा मार्ग के दो के साथ एक गांव की एक महिला, भेटुआ ब्लॉक के एचएएल के छह, तिलोई के तीन, जगदीशपुर के निहालगढ व बाजारशुकुल के पूरे भोज तिवारी के एक-एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रबंध किया गया है।
संक्रमितों के पते की दो सूची सार्वजनिक
बुधवार देर शाम आई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सीएमओ के हस्ताक्षर से जारी सूची में 19 संक्रमितों के सामने पता एसीसी सीमेंट फैक्टरी अंकित था तो डीएम की ओर से जारी सूची में श्रमिकों के गांव के पते का उल्लेख किया गया है। ऐसे में दो तरह की सूची लोगों में बृहस्पतिवार पूरा दिन चर्चा का विषय का बनी रही।
कंटेनमेंट निर्धारण नीति के प्रति बढ़ रहा आक्रोश
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बीते कई दिनों से चौक बाजार सील कर रखा है। जबकि एसीसी सीमेंट फैक्टरी में लगातार संक्रमित मिलने तथा बुधवार को एक साथ 19 के संक्रमित मिलने पर उसे सील नहीं किया गया है। व्यवसाई रवि अग्रहरि ने ट्वीटर व सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन के कंटेनमेेंट निर्धारण नीति पर सवाल उठाया है। कंटेनमेंट जोन निर्धारण में दोहरी नीति से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।
दो संक्रमित की नहीं हो पा रही पहचान
बुधवार देर शाम आई कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में शामिल में दो लोगों की पहचान बृहस्पतिवार तक नहीं हो सकी। अधिशाषी अधिकारी सुजीत कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी तो हड़कंप मचा गया। जानकारी होने के बाद सीएमओ ने सैंपलिंग कार्य में लगे कर्मियों को सैंपलिंग के पहले मोबाइल नंबर सत्यापित करने का निर्देश दिया है। बताते चले की कुछ दिन पहले दो संक्रमित ने भी मोबाइल नंबर के साथ पता गलत दर्ज करवाया था।