फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   42 more Corona positives found in Amethi

अमेठी में 42 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 14 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
42 more Corona positives found in Amethi
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगातार पांचवे दिन भी सर्वाधिक 26 संक्रमित पाए गए। रविवार रात प्रशासन को मिली रिपोर्ट में 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तमाम कोशिश व बचाव व जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराने के बावजूद जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रहीे है। जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार रात अलग-अलग स्थानों से एकत्र रिपोर्ट में 42 स्थानीयों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के 26, अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज के चार-चार, संग्रामपुर, जामो, भेटुआ व सिंहपुर के एक-एक स्थानीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गठित टीम को सक्रिय करते हुए संक्रमितों की मांग व स्वास्थ्य के अनुसार उन्हें अस्पताल या होम आइसोलेट कराते हुए उपचार का प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीम सोमवार को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर पहचान करते हुए संभावित संक्रमितों की जांच व सैनिटाइजेशन कार्य में जुटी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1,915 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 1,327 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तो 14 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में 574 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed