फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   4013 applications are pending in labour department

श्रम विभाग में लंबित पड़े 4,013 आवेदन

Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
4013 applications are pending in labour department
गौरीगंज (अमेठी)। पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं जिले में जिम्मेदारों की उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। प्रभारी सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय नहीं आने से विभाग की ओर से संचालित दस योजना के 4,013 ऑनलाइन आवेदन लंबित पड़े हैं तो बड़ी संख्या में आवेदनों को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धन होने के बावजूद जहां श्रमिक योजना से वंचित हो रहे हैं वहीं विभाग को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद धन सरेंडर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1,597 पंजीकृत श्रमिकों में 1,402 चिकित्सा व 195 अन्य योजना को आवेदन के बाद एक करोड़ 58 लाख 28 हजार 20 रुपये अंतरित किया गया है।
विज्ञापन

इसी बीच जिले में कार्यरत सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी को 12 अक्टूबर को ट्रेनिंग के नाम पर मुख्यालय से संबद्ध करने के बाद सुल्तानपुर के सहायक श्रमायुक्त नासिर खान को जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभार मिलने के बाद संबद्ध सहायक श्रमायुक्त के जिले में नहीं आने से पंजीकृत श्रमिक विभागीय योजना से वंचित हो रहे हैं।
आलम यह है कि वर्तमान में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में आपदा राहत सहायता योजना में 3,784, चिकित्सा सुविधा योजना में 95, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 74, निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता, मृत्यु/विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना तथा मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में छह-छह तथा संत रविदास शिक्षा सहायता के 42 समेत कुल 4,013 ऑनलाइन आवेदन लंबित पड़े हैं।
विभाग के पास आवेदित आवेदन के लिए अनुदान राशि एक करोड़ 95 लाख 54 हजार रुपये होने के बावजूद आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जिले में ऑफलाइन आवेदन भी लंबित पड़े हैं।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने के करीब होने से पंजीकृत श्रमिक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर पंजीकृत श्रमिकों को एक साथ योजना से लाभान्वित करने के लिए जल्द समारोह आयोजित होगा। समारोह में सभी आवेदित पात्र श्रमिकों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed