{"_id":"68bc86aa787359a67c0a4bb7","slug":"36-lakh-stolen-from-industrial-area-colony-amethi-news-c-96-1-ame1002-147914-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनी में 36 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनी में 36 लाख की चोरी
Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। औद्योगिक क्षेत्र की यूपीसीडा आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कमरौली क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित मकान नंबर सी-62 में रहने वाले रिजवान उर्फ मून के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन आलमारी, दो बेड और एक अटैची खंगाल डाली। घर से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और एक लाख 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
रिजवान ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका परिवार जगदीशपुर में आयोजित 12 रबी उल अव्वल कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे लौटने पर दरवाजा टूटा हुआ मिला। भीतर प्रवेश करने पर आलमारी और बिस्तर अस्त-व्यस्त पाए गए। खाली डिब्बे और बिखरा सामान देखकर परिजन भौचक रह गए।
रिजवान का कहना है कि 10 और 12 नवंबर को घर में विवाह समारोह होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। चोरों ने इसी अवसर का फायदा उठाकर चोरी की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि प्रकरण प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी और चोरी की पुष्टि होते ही मामले का खुलासा किया जाएगा।