{"_id":"673108260166b466f90d78e4","slug":"35-patients-found-serious-referred-to-chc-amethi-news-c-96-1-ame1008-129173-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गंभीर मिले 35 मरीज सीएचसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गंभीर मिले 35 मरीज सीएचसी रेफर
Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इस दौरान 2439 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में परीक्षण के बाद गंभीर मिले 35 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। करीब 47 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं, मेला ड्यूटी में लगाए गए कई स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले।
जिले के अमेठी सीएचसी क्षेत्र स्थित गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. सुनीत राय की मौजूदगी में जन आरोग्य मेला लगा। मेले से सीएचओ विनीता, एएनएम, आशा संगिनी व आशा सुनीता तिवारी, नीरा तिवारी, सुशीला देवी, इंद्रकला व आंगनबाड़ी सेविका व कार्यकर्ता भामा देवी, कलावती, पुष्पा नदारद रहीं। मेले में 1.20 बजे तक 142 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 15 मरीजों की जांच हो चुकी थी। मेले में पूरब गांव निवासी बुजुर्ग कमलेश कुमार यादव पहुंचे। चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि साहब एक माह से खांसी आ रही है। आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने बलगम जांच के लिए लिखा। साथ ही दवा लिखकर जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा।
पंडरी गांव निवासी बुजुर्ग प्रेमचंद्र ने चिकित्सक को बताया कि साहब... कमर दर्द से आराम नहीं मिल रहा है। दवा खाने से कुछ देर आराम मिलता है। उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। चिकित्सक ने कैल्शियम, दर्द के लिए मलहम दिया। दया का पुरवा निवासी मिथिलेश ने बताया कि दो माह से खुजली की समस्या से परेशान हैं। कई बार दवा ले गए, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सफाई रखने की सलाह दी। नरैनी निवासी राम आसरे ने बताया कि साहब... कई दिनों से बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिल जाता है। चिकित्सक ने जांच के लिए कहा। राम आसरे ने सैंपल दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा देने की बात कही।
विज्ञापन
अगहर निवासी राम लखन शर्मा ने बताया कि साहब ठंड बढ़ने से सांस की समस्या बढ़ गई है। दवा खाने से आराम नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।