{"_id":"668c635843b6d1105f022eb4","slug":"35-electric-poles-fell-in-jagdishpur-10-thousand-people-affected-amethi-news-c-96-1-gon1004-121726-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जगदीशपुर में गिरे 35 बिजली के खंभे, 10 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जगदीशपुर में गिरे 35 बिजली के खंभे, 10 हजार लोग प्रभावित
Tue, 09 Jul 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के दौरान हवा चलने से जगदीशपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली के 35 खंभे धराशायी हो गए। इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। दो दिनों से लोगों के घरों की बिजली लाइन बाधित है। इसके अलावा जिले के गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई, सेमरौता, अमेठी सहित कई क्षेत्रों में रोस्टर से अधिक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। रात में कटौती के साथ ही दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। ऐसे में भीषण गर्मी व उमस के बीच लोग परेशान रहे।
जिले में मानसून आने के बाद रविवार को दिनभर बारिश होने के साथ तेज हवा चली। इससे खेतों में पानी भर गया और जमीन गीली होने से कमजोर हो गई। वहीं तेज हवा चली तो बिजली के खंभे गिरने लगे। कई जगहों पर पेड़ की डाल की चपेट में आकर बिजली के खंभे धराशायी हो गए। वहीं, ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़े। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई। सोमवार शाम तक प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी।
स्थानीय लोग व्यवस्था बहाल करने के लिए अधिकारियों से शिकायत करने में जुटे रहे। स्थानीय निवासी प्रभात का कहना है कि जगदीशपुर के ग्राम पूरे पिरथी सिंह में पेड़ गिरने से बिजली का खंभा भी उसकी चपेट में आ गया। तार में खिंचाव से ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया और खंभा भी टेढ़ा हो गया। जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्या ने बताया कि जाफरगंज, पूरे पिरथी सिंह, वारिशगंज आदि जगहों पर बिजली का खंभा गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रत्येक गांव में 15 से 20 बिजली कनेक्शन को नुकसान पहुंचा है। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
जगदीशपुर क्षेत्र में बारिश से कई खंभे गिर गए हैं, सभी खंभों की गिनती कराई जा रही है। सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। -हर्षित श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, जगदीशपुर