फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   35 candidates bought 72 nomination papers for block chief in Amethi

अमेठी में ब्लॉक प्रमुख के लिए 35 प्रत्याशियों ने खरीदे 72 नामांकन पत्र

Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
35 candidates bought 72 nomination papers for block chief in Amethi
गौरीगंज/अमेठी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सभी 13 ब्लॉकों में 35 प्रत्याशियों ने 72 पर्चे खरीदे। अमेठी में पर्चों की बिक्री का काम तीन बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने के इच्छुक बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को अपने ब्लॉक कार्यालयों में पहुंचकर नामांकन पत्रों की खरीद की। एआरओ द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार गौरीगंज में तीन प्रत्याशियों ने छह सेट, जामो में तीन प्रत्याशियों ने पांच सेट, शाहगढ़ में दो प्रत्याशियों ने छह सेट, मुसाफिरखाना में तीन प्रत्याशियों ने पांच सेट में पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

जगदीशपुर में तीन प्रत्याशियों ने छह सेट, अमेठी में तीन प्रत्याशियों ने छह सेट, भादर में दो प्रत्याशियों ने चार सेट, बहादुरपुर में दो प्रत्याशियों ने पांच सेट, सिंहपुर में दो प्रत्याशियों ने चार सेट, संग्रामपुर में तीन प्रत्याशियों ने पांच सेट, भेटुआ में चार प्रत्याशियों ने आठ सेट, तिलोई में दो प्रत्याशियों ने सात सेट व बाजार शुकुल में तीन प्रत्याशियों ने पांच सेट में पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों को दाखिल करने का काम गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। पर्चों की जांच भी गुरुवार को होगी। उधर, अमेठी में नामांकन पत्रों की खरीद के लिए प्रत्याशी 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक ब्लॉक के चक्कर लगाते रहे। ब्लॉक में बैठे संबंधित कर्मी एआरओ न होने की बात कहते हुए उनके आने तक इंतजार करने को कह रहे थे।

एआरओ के ब्लॉक पहुंचने के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। एआरओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि वह मीटिंग में थे लेकिन यहां पर संबंधित कर्मियों को नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए काउंटर पर लगाया गया था। कहा कि अभिलेख पूर्ण होने के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed