फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   32 positive including three gun factory workers

गन फैक्ट्री के तीन कर्मी समेत 32 मिले पॉजिटिव

Fri, 18 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
32 positive including three gun factory workers
अमेठी। कोरोना संक्रमण जांच के लिए एकत्र किए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मुंशीगंज स्थित गन फैक्ट्री के तीन कर्मी समेत 32 स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में सामुदायिक संक्रमण बढने के बावजूद लोग बचाव के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमितों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए उपचार, सैनिटाइजेशन व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा संभावित संक्रमितों की जांच कर उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार संभावित लोगों की सैंपलिंग करा रहा है। जांच के बाद बृहस्पतिवार देर रात संग्रहीत 1,465 जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में 1,465 निगेटिव तो मुंशीगंज के कोरवा स्थित गन फैक्ट्री के तीन कर्मी समेत 32 कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले 32 लोगों में से गौरीगंज व भेटुआ ब्लॉक के चार-चार, मुसाफिरखाना, शाहगढ़ व सिंहपुर ब्लॉक के दो-दो, अमेठी ब्लॉक के पांच, बहादुरपुर ब्लॉक के तीन तथा भादर, संग्रामपुर व जामो ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में सर्वाधिक सात जगदीशपुर विकास खंड के हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य व सैनिटाइजेशन के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अग्रिम निर्देश तक आवागमन प्रतिबंधित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को गठित टीम संक्रमित क्षेत्र की गलियों व मकान को सैनिटाइज करने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व बचाव कार्य में जुटी रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जिले में अब तक 2,057 लोग कोरोना संक्रमित मिलने की बात कही गई है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। इलाज के बाद 1,505 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में 537 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed