{"_id":"68ebfb85ff92c80dc80b7b64","slug":"2737-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-150245-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2737 मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2737 मरीजों का किया उपचार
Mon, 13 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में 2737 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। वहीं गंभीर मिले 41 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
रामगंज पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भरतदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले में फार्मासिस्ट डाॅ. विनोद सिंह, स्टाफ नर्स रेखा यादव, सरिता वर्मा, वार्ड बॉय उमेश कुमार, एलटी संजय कुमार सहित अन्य स्टाफ तैनात रहा। दोपहर 1:30 बजे तक कुल 38 मरीज पहुंचे, जिनमें से आठ की जांच हो सकी थी।
मेले में पहुंचे रायपुर गांव निवासी गुड्डू पाल ने बताया कि उनके पैर में इंफेक्शन है। बाहर निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। यहां पर चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। संसारीपुर गांव निवासी गर्भवती मंजू मेले में पहुंचीं। चिकित्सक ने जांच कराई तो खून की कमी निकली। चिकित्सक ने खून बढ़ाने के लिए दवा देने संग संतुलित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इसके साथ अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
खरगीपुर गांव निवासी महादेव ने बताया कि शुगर, उच्च रक्तचाप से वह पीड़ित हैं। लगातार यहां से दवा ले जा रहे हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। इस बार चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा बदलने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जेठू मवई पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. पीतांबर कनौजिया की देखरेख में मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान और नियमित दवा लेने की सलाह दी है। मेले में डेंगू, मलेरिया और वायरल संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।