फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   27 new corona patient in amethi

विधायक प्रतिनिधि समेत 27 हुए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
27 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में बृहस्पतिवार देर शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में विधायक प्रतिनिधि समेत 27 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विधायक परिवार होम क्वारंटीन हो गया है तो विधायक ने प्रतिनिधि के संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की है। डीएम के निर्देश पर संक्रमितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करते हुए गठित टीमों ने संक्रमित के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान के साथ क्षेत्र को सील कर डोर स्टेप डिलीवरी कराने में जुटी है।
विज्ञापन

पांच मई के बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला जिला प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद लगातार जारी है। बृहस्पतिवार देर शाम आई रिपोर्ट में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, शाहगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डीके श्रीवास्तव के साथ गौरीगंज ब्लॉक की एक महिला व सात युवक, मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो, अमेठी ब्लॉक के पांच, जगदीशपुर के तीन, बाजार शुकुल ब्लॉक के चार, तिलोई, सिंहपुर व जामो ब्लॉक के एक-एक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद विधायक परिवार समेत होम क्वारंटीन होते हुए विधायक ने प्रतिनिधि के संपर्क में आए लोगों से जांच करवाते हुए होम क्वारंटीन होने की अपील की है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके इलाज का प्रबंध व संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई पूरी करने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित टीम शुक्रवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की मदद से संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में करने में जुटी है। संक्रमित क्षेत्र को सील करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था कराने के साथ लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने, मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाते हुए निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को आधार मानें तो चार, पांच व छह अगस्त को विभिन्न स्थानों से कराई गई 479 लोगों की जांच में 452 की रिपोर्ट निगेटिव तो 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शुक्रवार तक जिले में कुल 542 कोरोना संक्रमित हुए है जिनमें दो की मौत हो चुकी है तो 414 इलाज के उपरांत सही हो चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 126 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed