{"_id":"626c14ab716d5d5c2e7ac597","slug":"27-markets-will-be-developed-as-village-haat-amethi-news-lko6284095117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलेज हाट के रूप में विकसित होंगी 27 बाजारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलेज हाट के रूप में विकसित होंगी 27 बाजारें
विज्ञापन
01 : गौरीगंज : हाट बाजार के लिए चिन्हित टीकरमाफी बाजार का स्थल। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर प्रतिदिन व साप्ताहिक रूप से लगने वाली बाजारों को विकसित किया जा रहा है। सीडीओ के निर्देश पर जिले की ऐसी 27 बाजारों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित बाजारों में टिनशेड के साथ ही सीमेंटेड चबूतरे का निर्माण मनरेगा योजना के तहत कराया जाएगा।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने जिले के प्रमुख स्थलों को लगने वाली बाजारों को विलेज हाट के रूप में विकसित कराने का निर्णय लिया है। उनके निर्देश पर पहले चरण में जिले की ऐसी 27 बाजारों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित कराने के बाद अब इन बाजारों में निर्माण के लिए मानव दिवस सृजन के साथ ही पक्के काम का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
इनमें से कई बाजारें तो प्रतिदिन तो ज्यादातर बाजारें साप्ताहिक आयोजित होती हैं। सीडीओ के अनुसार इन बाजारों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार दुकानदारों के लिए टिन शेड व सीमेंटेड चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण के साथ ही वहां उजाले के लिए सोलर लाइट के साथ ही पेयजल की व्यवस्था करायी जाएगी। कहा कि पूरा कार्य मनरेगा योजना के तहत होगा।
विज्ञापन
निर्माण के बाद दुकानदार अब तक जहां जमीन पर दुकान लगाते थे वे अब सीमेंटेड चबूतरे पर दुकान लगा सकेंगे। मनरेगा योजना से सिर्फ टिनशेड व चबूतरे का ही निर्माण होगा। पेयजल व लाइट की व्यवस्था स्थानीय जन प्रतिनिधियों से कराई जाएगी। इससे जहां बरसात के मौसम में जमीन पर दुकान लगाने में परेशानी होती थी वहां अब पक्का चबूतरा बन जाने से परेशानी दूर हो जाएगी।
इन बाजारों का हुआ चयन
सीडीओ ने बताया कि कवायद के तहत गौरीगंज ब्लॉक के काजीपट्टी व गढ़ामाफी, शाहगढ़ के शाहगढ़ कस्बा, जामो ब्लॉक के जामो, रेसी, हनुमानगढ़ी गौरा तथा भोएं बाजार को शामिल किया गया है। अमेठी बाजार में अमेठी व रामनगर स्थित सती महरानी, भादर ब्लॉक के टीकरमाफी, मुसाफिरखाना ब्लॉक के मुसाफिरखाना कस्बा, शादीपुर, निजामुद्दीनपुर, पिंडारा व गाजनपुर जगदीशपुर ब्लॉक के कस्बा, रानीगंज, जाफरगंज व वारिसगंज, तिलोई, सिंहपुर ब्लॉक के इन्हौना, अहोरवा भवानी, राजा फत्तेपुर व इस्लामगंज के साथ ही बहादुरपुर ब्लॉक की फुरसतगंज बाजार को विकसित किया जाएगा।
मिलेगी सहूलियत
सीडीओ ने कहा कि नियमित रूप से लगने वाली बड़ी बाजारों को विलेज हाट के रूप में विकसित करने से दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी सहूलियत मिलेगी। कहा कि विशेषकर बारिश के सीजन में बाजारें नहीं लग पाती थीं। अब बारिश होने पर दुकान लगाने में दिक्कत नहीं होगी। बाजार बन जाने से वहां जमीनों पर कब्जा भी नहीं हो सकेगा।