फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2631 patients were treated in the fair

Amethi News: मेले में 2631 मरीजों का किया उपचार

Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
2631 patients were treated in the fair
अमेठी सिटी। जिले की 30 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 2631 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 22 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में आए आयुष्मान पात्रता सूची व 70 वर्ष आयुवर्ग के बुजुर्गों के 46 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन




जिले के अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. उमेश सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. रोहित पाटनी, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अनुराधा शर्मा, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह, एसएलए एफआर खान, बांकेलाल प्रजापति, वार्ड बॉय जेपी शुक्ल, एएनएम पुष्पा सिंह, आशा संगिनी पुष्पा मिश्र मौजूद रहे। सीएचसी मेले में 11.24 बजे तक 40 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 15 मरीजों की जांच हो चुकी थी।
विज्ञापन




मेले में जगतगांव निवासी सरोज यादव पहुंची थीं। चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि साह... खांसी के साथ सांस फूलने की समस्या है। दवा बाहर से ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने बलगम जांच के लिए लिखा है। साथ ही दवा लिखकर जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा। बियसिया निवासी बुजुर्ग विश्राम ने चिकित्सक को बताया कि साहब...गठिया दर्द व यूरिन की समस्या से आराम नहीं मिल रहा है। दर्द की दवा खाने से कुछ देर आराम मिलता है। उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि अच्छी दवा दीजिए, जिससे आराम मिल जाए। रामापुर गड़ेरी निवासी बुजुर्ग श्यामलाल ने बताया कि साहब तीन माह से गठिया दर्द और शुगर से परेशान हूं। दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा लिखी। पीठीपुर निवासी बुजुर्ग शीला ने बताया कि साहब...गांठ दर्द से परेशान हैं। चलने में दिक्कत हो रही है। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिल जाता है।
अगहर निवासी अनीता ने बताया कि साहब.... गांठ में दर्द व शुगर की समस्या बढ़ गई है। दवा खाने से आराम नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। सुंदरपुर निवासी बड़का ने बताया कि बीपी व शुगर की समस्या से परेशान हैं। दवा खा रहे हैं फिर भी दिक्कत है। चिकित्सक ने दवा बदलते हुए परहेज करने की सलाह दी है।




महराजपुर निवासी अविनाश ने बताया कि बुखार, दर्द से वह परेशान हैं। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा दी। सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed