फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   261 firecracker shops will be set up at 37 locations on Diwali.

Amethi News: दीपावली पर 37 स्थानों पर सजेंगी पटाखों की 261 दुकानें

Sat, 18 Oct 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
261 firecracker shops will be set up at 37 locations on Diwali.
अमेठी सिटी। दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पटाखों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारी कर ली है। इस बार जिले में 37 स्थानों पर 261 अस्थायी पटाखा दुकानों को अनुमति दी गई है। इसके साथ ही नौ स्थायी लाइसेंसधारी दुकानदार भी पटाखा की बिक्री करेंगे। सभी बिक्री स्थलों पर सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था की वीडियो कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन



अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान, गौरीगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने, मुसाफिरखाना, मोहनगंज, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, जायस, फुरसतगंज और अन्य स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। प्रशासन ने सभी दुकानों को आबादी से बाहर खुले क्षेत्रों में लगाने का निर्देश दिया है। अस्थायी लाइसेंस धारक केवल धनतेरस से दीपावली तक ही बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन



पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित क्षमता से अधिक भंडारण न करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़ी बाजारों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि सभी स्थानों पर कर्मियों की तैनाती की गई है जो सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सभी पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाजारवार पटाखा दुकानों की स्थिति
- गौरीगंज तीन बाजारों में 29 दुकानें
- मुंशीगंज एक स्थान पर 12 दुकानें
- जामों दो स्थानों पर 11 दुकानें
- अमेठी तीन बाजारों में 35 दुकानें
- पीपरपुर चार बाजारों में 11 दुकानें
- संग्रामपुर दो बाजारों में 17 दुकानें
- रामगंज – दो बाजारों में 14 दुकानें
- मुसाफिरखाना एक बाजार में 17 दुकानें
- बाजारशुकुल नौ दुकानें
- जगदीशपुर दो बाजारों में 14 दुकानें
- कमरौली पांच दुकानें
- भाले सुल्तान शहीद स्मारक सात दुकानें
- मोहनगंज सात बाजारों में 26 दुकानें
- जायस 12 दुकानें
- फुरसतगंज दो बाजारों में 12 दुकानें
- शिवरतरनगंज दो बाजारों में दो दुकानें
- इन्हौंना दो बाजारों में 10 दुकानें।





अस्थायी दुकान पर भंडारण नियम और सावधानी
- दुकानें प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही लगाई जाएं।
- प्रत्येक दुकान पर पानी का ड्रम, बालू और अग्निशमन यंत्र मौजूद हों।
- दुकानें खुली जगह में और आबादी से पर्याप्त दूरी पर हों।
- दुकान के पास धूम्रपान, आग या ज्वलनशील वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित हो।
- एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed