फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   26 thousand population will start getting drinking water this week

Amethi News: 26 हजार आबादी को इसी हफ्ते मिलने लगेगा पेयजल

Mon, 19 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
26 thousand population will start getting drinking water this week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज(अमेठी)। लंबे समय से पीने के पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। तिलोई तहसील के छह गांव के ग्रामीणों को जल्द ही पानी से संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से काम लगभग लगभग पूरा कर लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह में ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

तहसील के फतेहपुर, बहुआ, अलाईपुर पूरे दूंदी, भानीपुर गढ़ीमहाबल, कोंची, डांगी बरवलिया भवानीपुर में जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। छह गांवों की कुल आबादी 25670 है। अब तक ग्रामीण हैंडपंप व कुएं का पानी उपयोग करने को मजबूर थे। कार्यदायी संस्था हेतवी कांस्ट्रक्शन की ओर से लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से इन गांवों में काम कराया जा रहा है। इसके लिए संस्था की ओर से 180 किमी. पाइप लाइन बिछाई गई है। साथ ही छह पानी की टंकी निर्माणाधीन है। वहीं, 52 सौ कनेक्शन में से 35 सौ कनेक्शन अब तक ग्रामीणों को दिए जा चुके हैं। शेष बचे ग्रामीणों को कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को अभी टंकी का निर्माण पूरा न होने के चलते बोरिंग से डायरेक्ट पानी की सप्लाई दी जाएगी। अवर अभियंता जल निगम नीरज प्रजापति ने बताया कि इसी सप्ताह पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। टंकी का कार्य अभी कुछ शेष रह गया है। ग्रामीणों को डायरेक्ट बोरिंग से पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed