फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   25 employees including the Executive Engineer were found absent

Amethi News: अधिशासी अभियंता सहित 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 16 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 employees including the Executive Engineer were found absent
अमेठी सिटी। जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में कर्मियों के नहीं रहने व उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने की मिल रहीं शिकायतों पर डीएम निशा अनंत ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता सहित दो एक्सईएन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईन विद्युत वितरण खंड गौरीगंज सहित 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन



डीएम निशा अनंत सबसे पहले सुबह 10:15 बजे सराय भागमानी स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पहुंचीं, जहां 17 में से 11 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके बाद 10:30 बजे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, यहां भी 12 में से छह कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद 10:40 बजे विद्युत वितरण खंड अमेठी के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं। यहां भी नौ में से छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 10:55 बजे गौरीगंज स्थित विद्युत प्रथम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सहित दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन



डीएम ने समय से कार्यालय नहीं पहुंचने को गंभीर मामला मानते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। कहा कि जनहित से जुड़े विभागों में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed