{"_id":"5ebd6c728ebc3e9056107ed7","slug":"2480-labour-come-back-from-ahamdabad-amethi-news-lko521586345","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से अमेठी पहुंचे 2,480 प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से अमेठी पहुंचे 2,480 प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन अवधि के दौरान बृहस्पतिवार को दो स्पेशल श्रमिक ट्रेनें गुजरात प्रांत के अहमदाबाद से प्रवासी श्रमिकों को लेकर अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। पहली ट्रेन में 1,205 तो दूसरी ट्रेन में 1,275 यात्री सवार थे। स्टेशन पहुंचे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए उनको गृह जनपद भेजने के लिए परिवहन निगम की 100 बसों को लगाया गया था।
केंद्र सरकार की ओर से गैर प्रांत में फंसे लोगों को उनके गृह जिला पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। अमेठी में लगातार ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। गुजरात के अहमदाबाद से बृहस्पतिवार को पहली ट्रेन सुबह 9.30 बजे 1,205 श्रमिकों को व दूसरी ट्रेन दोपहर करीब 2.15 बजे 1,275 श्रमिकों को लेकर अमेठी पहुंची।
स्टेशन पर मौजूद एसडीएम योगेंद्र सिंह व सीओ पीयूष कांत राय की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही जरूरी सूचनाएं अंकित कर सूची तैयार की। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को लंच पैकेट व पानी की बोतल दी गई। यात्रियों को उनके गृह जिला भेजने के लिए परिवहन विभाग की 100 बसों द्वारा राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ उनके गृह जनपद भेजा गया।
विज्ञापन
देर शाम तक आएगी एक और ट्रेन
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर ने अहमदाबाद से दो स्पेशल ट्रेनों के अमेठी पहुंचे की पुष्टि की है। कहा कि अभी एक और स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से देर शाम तक यात्रियों को लेकर अमेठी पहुंचेगी।