{"_id":"68585cd488546dbe480184e9","slug":"2452-patients-were-treated-in-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-143051-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2452 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2452 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की 30 पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 2452 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 19 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में 59 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में प्रभारी डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. उमेश सिंह, डॉ. अशोक पांडेय, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह व अनिल सिंह मौजूद रहे। मेले में 11.12 बजे तक 25 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 12 मरीजों की जांच हो चुकी थी। मेले में महेशपुर गांव निवासी बुजुर्ग सोना देवी ने चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि एक सप्ताह से बुखार, सिर व शरीर में तेज दर्द बना हुआ है। दवा बाहर से ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा देने के साथ ही इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
वहीं, मेले में पहुंचे बियसिया गांव निवासी कल्लूराम ने बताया कि एक वर्ष से वह सांस की समस्या से परेशान हैं। सर्दी, जुकाम के साथ इस समय सांस ज्यादा फूल रही है। चिकित्सक ने जांच करने के बाद दवा दी। सुंदरपुर निवासी जानिता निशा ने बताया कि कमजोरी बहुत है, चक्कर आ रहा है। बाहर से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराई। खून की कमी निकली। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इसके अलावा जिले की सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।