फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   24 practical exam centres will be changed

जिले में 24 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बदले गए

Fri, 22 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
24 practical exam centres will be changed
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर कमी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में 24 सेंटर बदल दिए हैं। सेंटर परिवर्तन करने के बाद विभाग ने प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थियों को संशोधित केंद्र की जानकारी देते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा हाईटेक होती जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा भी स्कूल के बजाए दूसरे स्कूल में कराई जा रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए ऑनलाइन परीक्षकों की ड्यूटी लगाते हुए सचिव ने जिले में 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित केंद्रों पर जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 एडेड व 199 वित्त विहीन स्कूल में पंजीकृत संस्थागत व व्यक्तिगत के 9729 बालक व 9792 बालिका समेत 19,521 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है। 27 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग की जानकारी में प्रयोगात्मक परीक्षा बने केंद्र के संबंधित विषय की मान्यता नहीं होने तथा प्रयोगशाला नहीं होने की बात सामने आई तो विभाग ने पूरे मामले की जानकारी सचिव को देते हुए 24 परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तित केंद्र के प्रधानाचार्य के साथ ही संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों को परिवर्तित केंद्र की सूची के साथ स्कूलवार आवंटित परीक्षार्थियों की जानकारी देते हुए परीक्षक से संपर्क कर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को भी केंद्र परिवर्तित होने की जानकारी देते हुए शतप्रतिशत परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रतिभाग करने की जिम्मेदारी दी गई है। डीआईओएस ने परीक्षार्थियों को केंद्र परिवर्तन की जानकारी नहीं होने से परीक्षा से वंचित होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed