फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   24 positives including Amethi CHC Superintendent

अमेठी सीएचसी अधीक्षक समेत 24 मिले पॉजिटिव

Sat, 19 Sep 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
24 positives including Amethi CHC Superintendent
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात एकत्र जांच रिपोर्ट में अमेठी के सीएचसी अधीक्षक व उनकी पत्नी, जामो थाने के एसएसआई, मुसाफिरखाना थाने का एक सिपाही व जामो के अलीपुर गांव में एक परिवार की 10 माह की मासूम समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा लगातार संभावितों की सैंपलिंग करा रहा है। शुक्रवार देर रात संग्रहीत रिपोर्ट (आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट व एंटीजन) रिपोर्ट में कुल 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले 24 लोगों में बहादुरपुर, भादर व शाहगढ़ ब्लॉक के एक-एक, सिंहपुर व बाजार शुकुल के दो-दो, मुसाफिरखाना के तीन, जामो व जगदीशपुर के चार-चार व अमेठी ब्लॉक के सर्वाधिक छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अग्रिम निर्देश तक आवागमन प्रतिबंधित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शनिवार को गठित टीमें संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व बचाव कार्य में जुटी रहीं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,081 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। इलाज के बाद 1,566 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में 500 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed