{"_id":"664a55b9d46644d9610f17c4","slug":"24-hours-power-supply-450-workers-will-be-on-alert-mode-amethi-news-c-96-1-gon1004-119017-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे बिजली आपूर्ति, अलर्ट मोड पर रहेंगे 450 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे बिजली आपूर्ति, अलर्ट मोड पर रहेंगे 450 कर्मी
Mon, 20 May 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदान के दिन बिजली कटौती से मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंच सकती है, ऐसे में अनवरत बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां की हैं। रविवार से सोमवार तक जिले के सभी केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
गर्मी के मौसम में बिजली कटौती के मामले बढ़ गए हैं। चुनाव के दिन खास तौर से कटौती रहित बिजली पहुंचाना ऊर्जा निगम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। रविवार को निगम की ओर से तैयारियां पूरी करने की बात कही जा रही है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि पूरे जिले में बिजली आपूर्ति 24 घंटे दी जाएगी।
इसी के साथ दिन के समय किसी भी तरह की समस्या नहीं होने पाए इसके लिए 150 कर्मचारियों की ड्यूटी सभी उपकेंद्रों पर लगाई गई है। इसी के साथ करीब 300 हेल्पर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आठ मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे गए हैं। कहीं आपात स्थिति होने पर फौरन समस्या को सुधारा जा सके।