फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   24 hour delivery facility will be available at four CHCs

चार पीएचसी पर मिलेगी 24 घंटे प्रसव की सुविधा

Sat, 17 Sep 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
24 hour delivery facility will be available at four CHCs
04 : गौरीगंज : संग्रामपुर के चंडेरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब 24 घंटे प्रसव की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रति केंद्र तीन-तीन स्टाफ नर्स की तैनाती भी निदेशालय स्तर से कर दी गई है। दो-दो लाख रुपये से आवश्यक उपकरणों की खरीद भी हो गई है।
विज्ञापन

एनएचएम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले की चार पीएचसी का चयन किया गया है। यहां अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे प्रसव व टीकाकरण आदि की सुविधा दी जाएगी। अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा न होने से गर्भवती व धात्री महिलाओं को अपने घर से दूर सीएचसी तक जाना पड़ता था।
विज्ञापन

एनएचएम निदेशालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के लिए गौरीगंज के सैंठा, जामो के दक्खिनवारा, संग्रामपुर के चंडेरिया तथा मुसाफिरखाना के कस्थुनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बसंत कुमार राय ने बताया कि राज्य स्तर से 12 स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई है। जिसमें से छह ने ज्वाइन भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इनके अलावा इन केंद्रों पर एक एमबीबीएस चिकित्सक की भी स्थायी तैनाती रहेगी। कहा कि सभी केंद्रों पर दो लाख रुपये की लागत से 27 प्रकार के उपकरणों की खरीद हो चुकी है। अब यहां आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में स्टाफ नर्स की तैनाती रहेगी। जो गर्भवती महिलाओं के प्रसव के साथ ही धात्री का इलाज व बच्चों का टीकाकरण भी करेंगी।

इनकी हुई तैनाती
जिला कार्यक्रम प्रबंधक बसंत कुमार राय ने बताया कि राज्य स्तर से स्टाफ नर्स सना खान, प्रतिभा सोनी, प्रतिमा, निशा रानी, सुनीता तिवारी, स्मृति सिंह, निशा मौर्या, किरन गौतम, पूजा विश्वकर्मा, कोमल वर्मा, वैशाली व प्रियंका गौतम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed