फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   23 arrested in 24 hours for breaking lockdown

लॉकडाउन तोडने पर 24 घंटे में 23 गिरफ्तारी

Sat, 18 Apr 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
23 arrested in 24 hours for breaking lockdown
अमेठी। लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोग लॉकडाउन तोड़कर अनावश्यक बाहर घूम रहे थे। गौरीगंज में तो आरोपियों के पास से आठ केन बीयर भी बरामद हुई। पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से देश को बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तीन मई तक का लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को अति आवश्यक कार्य को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर रोक है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो छोटे-छोटे कार्य या बिना मतलब सड़कों पर टहलते रहते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पुलिस की सख्ती भी इन पर खास असर नहीं डाल पा रही। शुक्रवार देर शाम जिले की जगदीशपुर थाने की पुलिस ने छह, अमेठी थाने की पुलिस ने पांच, गौरीगंज थाने की पुलिस ने तीन, मोहनगंज थाने की पुलिस ने तीन व शिवरतनगंज थाने की पुलिस ने छह लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोग बाहर निकलने का कोई उचित कारण नहीं बता सके। इतना ही नहीं, गौरीगंज पुलिस ने तो जिन तीन आरोपियों को दबोचा उनके पास से आठ केन बीयर भी बरामद हुई। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed