फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2.25 lakh people got relief from tripping

Amethi News: 2.25 लाख लोगों को ट्रिपिंग से मिली निजात

Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh people got relief from tripping
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से अमेठी, गौरीगंज, इन्हौंना, बाजारशुकुल सहित नौ उपकेंद्रों पर लोड कम करने के लिए 12 नए फीडर बनाए गए हैं। इन फीडरों से जुड़े करीब 2.25 लाख लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने लगी है। उन्हें फिलहाल ट्रिपिंग व अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं को बगैर कटौती के रोस्टर के अनुसार आपूर्ति मिल सके, इसके लिए ऊर्जा विभाग की ओर से फीडर पर लोड कम करने व नए बिजली उपकेंद्रों की स्थापना की कवायद की जा रही है। उपकेंद्र के एक ही फीडर पर अधिक उपभोक्ता जुड़े रहने से वोल्टेज कम होने और बार-बार ट्रिपिंग की स्थिति बनी रहती है। अमेठी, गौरीगंज, पीठीपुर, शुकुलपुर, जायस, इन्हौंना, पीपरपुर, थौरी, सत्थिन में पुराने फीडर पर लोड अधिक होने से आए दिन लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। यहां पर शाम के समय वोल्टेज कम रहता था व गर्मी के समय पंखे और कूलर सही ढंग से नहीं चल पाते थे।
विज्ञापन




बार-बार ट्रिपिंग से घरेलू उपकरण भी प्रभावित होते थे। निगम की ओर से विद्युत उपकेंद्र अमेठी में अमेठी टाउन नया फीडर बनाया गया है। वहीं गौरीगंज में रामनगर, बाजारशुकुल में महोना व पलिया पश्चिम, पीठीपुर में महराजपुर, शुकुलपुर में संसारपुर, जायस में तिलोई, इन्हौंना में इन्हौंना, पीपरपुर में नारायनपुर, थौरी में रानीजुज व अढ़नपुर और सत्थिन उपकेंद्र पर सत्थिन फीडर नया बनाया गया है। इन फीडरों का संचालन शुरू होने से करीब 2.25 लाख लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नए फीडरों पर चल रहा काम
जायस उपकेंद्र पर जायस नया फीडर बन रहा है। वहीं विद्युत उपकेंद्र पनियार में अमेयमाफी, सेमरौता में मंझार, तिलोई में मोहनगंज व शंकरगंज नया फीडर बनाया जा रहा है। नामित कार्यदायी संस्था की ओर से लाइन तैयार की जा रही है।



नए फीडरों का संचालन शुरू, बन रही अन्य लाइनें
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता धर्मविजय ने बताया कि 12 नए फीडरों का संचालन शुरू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलने लगी है। बताया कि अन्य नए फीडरों की लाइन तैयार कराई जा रही है, जिससे वहां भी लोड कम होगा और लोगों को असुविधा नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी तकनीकी बाधा की स्थिति में नजदीकी उपकेंद्र पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed