फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   22 students left the exam

Amethi News: 22 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 08 Mar 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 students left the exam
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को जिले के 85 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। दोनों विषयों में पंजीकृत 553 विद्यार्थियों में से 531 ने परीक्षा दी, जबकि 22 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



हाईस्कूल वाणिज्य विषय में पंजीकृत 178 विद्यार्थियों में नौ अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग में 375 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 362 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की संख्या कम रहने के बावजूद सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्व की तरह बनाए रखी गईं। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र आकाश तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का रहा। छात्र अंकित कुमार के अनुसार कुछ प्रश्नों में थोड़ा सोचकर उत्तर लिखना पड़ा, लेकिन पेपर संतोषजनक रहा। शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका ने बताया कि ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे, जिससे उत्तर लिखने में आसानी हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में अब तक सभी परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed