{"_id":"65b6969612c1d1d6130d04eb","slug":"22-rural-link-roads-will-be-made-passable-with-rs-328-crore-amethi-news-c-96-1-slko1003-112702-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 3.28 करोड़ से चलने लायक होंंगे 22 ग्रामीण संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 3.28 करोड़ से चलने लायक होंंगे 22 ग्रामीण संपर्क मार्ग
Sun, 28 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
जायस-हतवा संपर्क मार्ग होगा गड्ढामुक्त, लोगों को मिलेगी राहत। -संवाद
- सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से कर रहे मांग
- गड्ढामुक्त सड़क बनने से लोगों का सफर होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। बदहाल हो चुके 22 संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए 3.28 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संपर्क मार्ग के लिए धनराशि जारी हो गई है। ऐसे में करीब 30 किलोमीटर की बदहाल हो चुकी सड़क चलने लायक हो सकेंगी। संपर्क मार्ग बनने से एक लाख की आबादी को सुविधा होगी।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से 22 संपर्क मार्ग का नवीनीकरण होगा। सड़कों का निर्माण सात साल से लेकर 10 साल पहले तक का है। एक से लेकर तीन किमी तक की यह सड़के छोटे-बड़े गड्ढों से भरी हुई हैं। वहीं कई सड़कों पर डामर ही नहीं है। ऐसे में सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। ऐसे में अब ग्रामीणों की आस पूरी होती दिख रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य पूरा करने की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की योजना है।
इन संपर्क मार्गों का होना है नवीनीकरण
सुमित का पुरवा संपर्क मार्ग, बदलगढ़, पूरे दीपचांद, उसरहा, जगदीशपुर रोड से पूरबगांव, मोहीद्दीनपुर, बढौली, बेचूगढ़, रायबरेली-फैजाबाद मार्ग से पूरे दांदूपुर, दिक्खनवारा लिंक रोड, बारधर्मे, राजनपुर, विराज ग्राम के मजरे बेनीपुर, बहादुरपुर व जायस में मजरे हतवा, मजरे पूरे बाबा, चिलौली संपर्क मार्ग, जुगराजपुर, पिपरी अहमदाबाद से जिलूली संपर्क मार्ग, नयापुरवा संपर्क मार्ग, इस्लामगंज चौराहा से करनगांव, किशुनपुर केवई के पूरे झझरी, पूरे राजा होते हुए इंदल संपर्क मार्ग, दौलतपुर सिंघरिया संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य।