फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   22 new corona patient in amethi

जिले में एक हजार पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
22 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिलेे में सोमवार देर रात कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार कर गया। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में अमेठी तहसील में मां व दो-बेटे समेत 22 स्थानीय लोगों में के कोरोना की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ सैनिटाइजेशन व बचाव कार्य के लिए टीम को सक्रिय कर रिपोर्ट देेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिश के बावजूद जिले में सोमवार देर रात संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई। जिले में अब तक संक्रमण से पांच की मौत हो चुकी है तो 814 कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संभावित संक्रमितों की पहचान कर उपचार करने तथा संक्रमण नियंत्रित करने के लिए 17 से 24 अगस्त तक विभिन्न स्थानों से संभावित 1,287 संक्रमितों की जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में 1,209 को निगेटिव तो 22 को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। रिपोर्ट में 56 सैंपल लीक होने व 40 लोगों के पॉजिटिव से निगेटिव होने का भी उल्लेख है। रिपोर्ट में अमेठी ब्लॉक के गांव रामगढ़ में मां व उसके दो पुत्र समेत उसी गांव का एक युवक, पुलिस लाइन का एक सिपाही, जगदीशपुर के अलग-अलग गांव के पांच, भेटुआ ब्लॉक में तीन, गौरीगंज में दो, सिंहपुर, संग्रामपुर, बाजार शुकुल व जामो ब्लॉक में एक-एक और मुसाफिरखाना ब्लॉक में तीन स्थानीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रबंध किया गया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों को मंगलवार को सील करते हुए सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए थर्मल स्क्रीनिंग व संभावित लक्षण वालों की सैपलिंग का कार्य शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed