{"_id":"648e02a4f294c1444e0649d4","slug":"21-thousand-people-got-clean-tap-water-amethi-news-c-96-1-ame1003-667-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 21 हजार लोगों को मिला टोंटी का स्वच्छ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 21 हजार लोगों को मिला टोंटी का स्वच्छ पानी
Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। तिलोई तहसील क्षेत्र के छह गांवों के करीब 21 हजार लोगों को जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पीने का पानी मिल गया है। ग्रामीण लंबे समय से पीने के पानी के लिए परेशान थे। छह गांव के ग्रामीणों को बोरिंग से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। पानी मिलने से ग्रामीणों में खुशी दिखी।
तहसील के गांव महिया सिंदुरिया, जयनगरा, रमई, राजापुर, खरावां, पेंडारा गांव की आबादी करीब 21,643 है। इन गांवों के ग्रामीण पहले हैंडपंप व कुएं का पानी उपयोग करने को विवश थे। जल जीवन मिशन के तहत इन गांवों में हेतवी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से नवंबर 2022 में काम प्रारंभ कराया गया। पानी के सप्लाई के लिए पिंडारा, खरावां व रमई में पुरानी टंकियों को सही कराकर सप्लाई शुरू की गई।
गांवों में नई टंकियों का निर्माण कराकर बोरिंग से पानी की सप्लाई दी जा रही है। डेढ़ सौ किमी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई है। 45 सौ कनेक्शन के सापेक्ष चार हजार कनेक्शन दिए गए। शेष लोगों को पानी का कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है। जेई नीरज प्रजापति ने बताया कि इन सभी गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
शुरू हुई जलापूर्ति
अधिशासी अभियंता जल निगम ने वीपी सिंह ने बताया कि पुरानी टंकियों का पुनर्गठन कर सप्लाई शुरू करा दी गई है। निर्माणाधीन पानी की टंकियों के बोरिंग से सप्लाई दी जा रही है।