फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   21 arrest

लॉकडाउन उल्लंघन पर 21 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 16 May 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
21 arrest
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन फेज-3 में मिली रियायत के बावजूद लोगों की ओर से लगातार नियम तोड़ने पर शुक्रवार देर शाम जायस पुलिस ने 11 तथा मुंशीगंज पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के बाद सक्रिय जिले की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बेवजह घर से बाहर निकले 11 लोगों को जायस पुलिस ने अस्तानगर तिराहे से तो मुंशीगंज पुलिस ने कसरावां गांव से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मुंशीगंज में पकड़े गए लोगों की पहचान गांव निवासी सुबान अली, मोहम्मद नईम, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद रजा, हरिकेश, सुरेश व बृजेश के रूप में हुई। जायस में पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद जिब्राइल, मोहम्मद आजम, मेराज अहमद, मोहम्मद शहीद, कमलेश, निक्का, शिव कुमार, राजू, ओमप्रकाश तिवारी, संदीप त्रिपाठी व जय प्रकाश त्रिपाठी के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज करने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर थाने से रिहा करते हुए सबके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बावजूद लोग घर से निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed