{"_id":"5f341d468ebc3e4add1ab2b3","slug":"200-cross-corona-case-in-amethi-amethi-news-lko5348896150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 200 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 200 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण की लगातार तेज होती रफ्तार ने जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंचा दी है। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में जिन 31 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उनमें कमरौली थाने के एक सिपाही समेत अलग-अलग ब्लॉक के 30 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमितों के निवास व तैनाती स्थलों को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन तथा बचाव कार्य शुरू कराने का आदेश दिया है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिले का प्रशासनिक अमला खासा सतर्क है। बावजूद इसके जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले कई दिनों की तरह मंगलवार देर रात बीते छह, सात, आठ, नौ, दस व 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर हुई 794 लोगों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली।
रिपोर्ट में 756 निगेटिव, सात सैंपल लीक तो 31 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में कमरौली थाने में तैनात एक सिपाही के साथ अमेठी ब्लॉक में एक मासूम, दो प्रौढ़ महिला समेत 11, भादर, जामो व बहादुरपुर ब्लॉक के एक-एक युवक, जगदीशपुर के अलग-अलग गांव की तीन अधेड़ महिला समेत पांच, गौरीगंज ब्लॉक के एक महिला व दो पुरुष, तिलोई ब्लॉक के पांच व बाजारशुकुल ब्लॉक के तीन युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने बुधवार से संक्रमित के संपर्क मेें आए लोगों की पहचान करने के साथ ही सीमा सील कर सैनिटाइजेशन करते हुए लोगों को आवश्यक वस्तु की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित की है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 693 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 480 ठीक हो चुके हैं तो दो की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 211 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।