फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 thousand voter oncrease

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 20 हजार मतदाता

Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
20 thousand voter oncrease
गौरीगंज (अमेठी)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23 दिसंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम बूथों स्तर पर संचालित हुआ। अभियान के दौरान 20 हजार नए मतदाताओं का नाम शामिल हुआ तो 12 हजार मतदाताओं का नाम खारिज हुआ। अभियान समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने आयोग को सूचना देने के साथ ही मतदाता सूची प्रकाशन की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक जनवरी वर्ष 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के साथ सूची का सत्यापन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23 दिसंबर से बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित हुआ। अभियान के दौरान फॉर्म छह की मदद से 25,961 लोगों ने ऑफलाइन तो 871 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

आवेदन की जांच के बाद 20,108 नए मतदाता बने तो 12,963 मतदाताओं का नाम खारिज हुआ। अभियान के दौरान 371 लोगों के नाम संशोधन तथा 315 मतदाताओं के निवास स्थान में परिवर्तन आवेदन को जांच के बाद मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान समाप्त होने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करते हुए मतदाता सूची प्रकाशन की कोशिश शुरू कर दी है। एडीएम ने बताया कि अभियान में तिलोई विधानसभा क्षेत्र में 3,741, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 6,208, गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 5,016 व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 5,143 नए मतदाताओं का नाम शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed