फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 thousand people faced power crisis for 10 hours

Amethi News: 20 हजार लोगों ने 10 घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
20 thousand people faced power crisis for 10 hours
अमेठी। विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर के गंगौली फीडर की आपूर्ति शुक्रवार रात एक बजे ठप हो गई। गंगौली फीडर पर मेनलाइन का तार टूटकर गिरने की वजह से दिक्कत आई। 10 घंटे बाद सुबह फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




शुक्रवार रात गंगौली फीडर की आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के लाइनमैन को फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात बितानी पड़ी। सुबह लाइनमैनों ने फाॅल्ट खोजा और आपूर्ति बहाल कराई। बिजली न होने से चचकापुर, गंगौली, बिराहीनपुर, भरथीपुर, गोसाईं का पुरवा, विशंभरपुर, मंगलपुर, शनि का पुरवा, लोनियापुर सहित करीब 15 गांवों के 20 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



ज्यादातर किसान रात में ही अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। रात में बिजली कटौती से धान की रोपाई का कार्य प्रभावित रहा। डीजल से सिंचाई का खर्च ज्यादा आता है। किसान रामअधार, विजय, राम किशोर, मनमोहन ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। जेई रवि कुमार ने बताया कि देर रात गंगौली फीडर पर मेनलाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराया गया। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed