फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,186 farmers get benefit of PM crop insurance

2,186 किसानों को मिला पीएम फसल बीमा का लाभ

Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
2,186 farmers get benefit of PM crop insurance
गौरीगंज (अमेठी)। फरवरी में असामयिक बारिश होने से नष्ट हुई गेहूं की फसल की प्रतिपूर्ति का भुगतान जिले में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित 2,186 किसानों को बीमा कंपनी अब तक 1.80 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। नष्ट फसल के साथ प्रभावित उत्पादन के दावों का भी निस्तारण बीमा कंपनी की ओर से किया जा रहा है। जल्द ही प्रभावित अन्य किसानों को भी प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों की ओर से फरवरी में अतिवृष्टि से गेहूं की फसल नष्ट होने की शिकायत पर डीएम अरुण कुमार ने पिछले दिनों बीमा कंपनी को प्रतिपूर्ति के भुगतान का निर्देश दिया था। किसानों को प्रतिपूर्ति का भुगतान हो सके इसके लिए एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय को निगरानी करने का निर्देश भी डीएम की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नष्ट फसल के दावों का नामित बीमा कंपनी से निस्तारण कराते हुए 2,186 किसानों को 1.80 करोड़ रुपये प्रतिपूर्ति का भुगतान कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अन्य प्रभावित किसानों के साथ प्रभावित उत्पादन का क्राप कटिंग के माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों के बाकी दावों का निस्तारण कराते हुए जल्द ही नियमानुसार प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed