{"_id":"61140bf08ebc3ef40818cfcf","slug":"2-08-lakh-looted-from-employee-of-radiant-company-amethi-news-lko590943015","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिएंट कंपनी के कर्मी से 2.08 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडिएंट कंपनी के कर्मी से 2.08 लाख की लूट
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से 2.08 लाख रुपये की लूट की। पुलिस ने नाकाबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ करने में जुटी है। एसपी के निर्देश पर खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
गौरीगंज में संचालित रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पॉवर कार्पोरेशन के उपभोक्ताओं के बिल की वसूली की जाती है। थाना क्षेत्र कमरौली के गांव पूरे फकीर शाह मजरे उतेलवा निवासी कुंवर बहादुर उक्त कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार को वह गौरीगंज कार्यालय से बिल वसूली में एकत्र दो लाख आठ हजार 117 रुपये लेकर जगदीशपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में जमा करने के लिए बाइक से निकला था।
कुंवर अभी शारदा सहायक खंड 49 नहर रोड पर रामशाहपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। कुंवर जब तक कुछ समझ पाता, बदमाश रुपये वाला थैला लेकर फरार हो गए। कुंवर ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और कंपनी के अफसरों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही क्राइम मीटिंग कर रहे एसपी दिनेश सिंह ने तत्काल एएसपी विनोद पांडेय, सीओ गुरुमीत सिंह व एसएचओ को मौके पर भेजा। पुलिस ने पहले नाकाबंदी की लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। पुलिस अफसर जहां कुंवर से पूछताछ करने में जुटे हैं, वहीं जिले की एसओजी टीम समेत कई टीमें खुलासे के लिए लगा दी गई हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ चल रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।