फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   19 new corona patient in amethi

सिपाही समेत 19 स्थानीय नागरिक मिले पॉजिटिव

Sat, 03 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
19 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के साथ संक्रमण से मौत का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में शहर की रहने वाली मधुमेह से पीड़ित कोरोना संक्रमित एक महिला की बाराबंकी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा एक सिपाही समेत 19 स्थानीय नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 301 तो संक्रमण से मौत का आंकड़ा 20 पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से प्रवासी श्रमिक के संक्रमित होने का सिलसिला थमने के बजाए जिले में सामुदायिक संक्रमण के रूप में फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते तीन दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व टूॅनॉट मशीन से की गई 1,014 की जांच रिपोर्ट संकलित होकर शुक्रवार देर शाम जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कस्बा निवासी गीता (45) की 15 सितंबर को रायबरेली में जांच के दौरान संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उन्हें रेल कोच अस्पताल के एल-2 में 16 को भर्ती कराया गया। मधुमेह रोग से ग्रसित होने तथा हालत बिगड़ने पर उन्हें 16 सितंबर की देर शाम बाराबंकी स्थित एल-3 अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात गीता की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात मिली रिपोर्ट में एक सिपाही समेत 19 स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो 995 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रिपोर्ट में जगदीशपुर विकासखंड में सात, अमेठी में तीन, बाजारशुकुल व जामो में दो-दो तथा मुसाफिरखाना, तिलोई, भादर, भेटुआ व गौरीगंज ब्लॉक में एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,403 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,082 ठीक हो चुके हैं तो 20 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 301 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed