{"_id":"6872abe3f52c64c4310f6301","slug":"188-quintals-of-grain-missing-fir-lodged-against-ration-dealer-amethi-news-c-96-1-ame1002-144471-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 188 क्विंटल अनाज नदारद, कोटेदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 188 क्विंटल अनाज नदारद, कोटेदार पर एफआईआर
Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। कमई गांव में 188 क्विंटल अनाज घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में कोटेदार श्रीमहंत के खिलाफ मोहनगंज थाने में शुक्रवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
10 जुलाई को आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच में 71.873 क्विंटल गेहूं और 116.847 क्विंटल चावल का स्टॉक नहीं मिला। मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। पोर्टल विवरण और उठान रजिस्टर से तुलना के बाद भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया।
बाकी अनाज को भदमर गांव के डीलर की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान 25 से अधिक कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। इनमें से ज्यादातर ने समय से वितरण न होने, कटौती और अनाज कम देने की शिकायत की।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि कोटेदार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए सरकारी अनाज की कालाबाजारी की। जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज कराई गई।
मोहनगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।