फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1824 patients were treated at the fair.

Amethi News: मेले में 1824 मरीजों का इलाज

Mon, 09 Mar 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
1824 patients were treated at the fair.
महोना पीएचसी पर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1824 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले पांच मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



महोना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दिनेश तिवारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। दोपहर करीब एक बजे मेले में फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार सिंह, लैब सहायक अशोक कुमार, स्टाफ नर्स नीलम व पवन कुमार मौजूद रहे। वहीं सीएचओ, आंगनबाड़ी संग अन्य कर्मी नहीं दिखे। इस समय तक मेले में पहुंचे 66 मरीजों में से 12 मरीजों की जांच हुई मिली।
विज्ञापन



यहां इलाज कराने पहुंचे वृद्ध हनुमान प्रसाद ने चिकित्सक को बताया कि साहब...एक सप्ताह से जुकाम, बुखार संग खांसी की समस्या बनी हुई है। निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा दी है, साथ ही मौसम के प्रति सावधानी बरतने की बात कही है। महोना निवासी ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि वह मौसम में जब से उतार-चढ़ाव हुआ है, तब से जुकाम संग बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा देने संग सुबह-शाम पड़ रही ठंड से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे बहबल निवासी लखराजा ने बताया कि कमजोरी, बुखार के साथ पेट संबंधी समस्या है। निजी चिकित्सक के साथ ही सरकारी अस्पताल में भी इलाज कराया, मगर आराम नहीं मिल रहा है। जब तक दवा का असर रहता है कुछ आराम रहता है। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है।


महोना निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें जुकाम, बुखार के साथ खांसी आ रही है। चिकित्सक ने दवा देते हुए खानपान में परहेज करने की सलाह दी है। इसके अलावा जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने शिवगंज और जेठूमवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed