{"_id":"60faf0028ebc3e57f242da81","slug":"17th-police-station-of-amethi-will-be-built-in-inhauna-amethi-news-lko588139370","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हौना में बनेगा अमेठी का 17 वां थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हौना में बनेगा अमेठी का 17 वां थाना
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिवरतनगंज थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना जल्द ही थाने में तब्दील होगी। एसपी ने इन्हौना को नया थाना बनाने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इन्हौना जिले का 17 वां थाना बन जाएगा।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित इन्हौना बाजार में शिवरतनगंज थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी है। यह इलाका ग्रामीण क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाला है। गत माह एसपी दिनेश सिंह ने इन्हौना को थाना बनाने के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भेजा है।
एसपी ने बताया कि प्रस्ताव में मोहनगंज थाना क्षेत्र के पांच व शिवरतनगंज थाने के 22 गांवों को शामिल किया जाएगा। नए थाना क्षेत्र में 27 गांव होंगे। गौरतलब होगा कि जिले में महिला थाना को मिलाकर अभी तक 16 थाने हैं।
विज्ञापन
इसमें तिलोई, मुसाफिरखाना व अमेठी सर्किल में चार-चार तो गौरीगंज सर्किल में तीन थाने हैं। जिला मुख्यालय पर महिला थाना भी संचालित होता है। इन्हौना में थाना बनने के बाद उस क्षेत्र के ग्रामीणों को पुलिस से संपर्क करने में आसानी होगी।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद भूमि चिन्हित कराते हुए थाना निर्माण की कवायद शुरू की जाएगी। एसपी दिनेश सिंह के मुताबिक हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व अपराध, जगदीशपुर इंडस्ट्रीयल एरिया से सटे होने व रायबरेली तथा बाराबंकी जिले का बार्डर होने के चलते इन्हौना में थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
अमेठी के महमदपुर में पुलिस चौकी का प्रस्ताव
एसपी ने इन्हौना में थाना निर्माण के साथ ही अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भी पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। महमदपुर प्रतापगढ़ जिले के बार्डर का गांव है।