{"_id":"5e9879fb8ebc3e77b5394020","slug":"173-samples-taken-so-far-in-amethi-amethi-news-lko5179202194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में अब तक लिए गए 173 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में अब तक लिए गए 173 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अब तक कोरोना से पूरी तरह मुक्त जिले से बुधवार तक 173 लोगों के नमूने जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे जा चुके हैं। भेजे गए इन नमूनों में से सोमवार तक भेजे गए कुल 122 सैंपल की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल चुकी है। रिपोर्ट में सभी को कोरोना मुक्त (निगेटिव) बताया गया है।
विदेशों से अपने घर लौटे जिले के करीब एक सैकड़ा लोगों के अलावा पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रांतों या जिलों से अपने घर लौटे हैं। इनमें से करीब तीन हजार लोगों को जिले के 236 क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। कोरोना को लेकर बढ़ी जांच सुविधाओं व शासन की ओर से प्रतिदिन 25 नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश मिलने के बाद नौ व दस अप्रैल को दो दिनों में 69 नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को भेजे गए।
11 अप्रैल को तीन, 12 को 28, 13 को 12, 14 को 28 तो 15 अप्रैल को कुल 23 नमूने एकत्र कर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार के अनुसार 13 अप्रैल तक जांच के लिए भेजे गए सभी 122 नमूनों की जांच रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट मिली है उसमें सभी को कोरोना निगेटिव बताया गया है। कहा कि 14 व 15 अप्रैल को भेजे गए 51 सैंपलों की रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।