फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 thousand banned till now in order of breach of peace

शांतिभंग के अंदेशे में अब तक 17 हजार पाबंद

Thu, 01 Apr 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
17 thousand banned till now in order of breach of peace
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले का पुलिस महकमा सक्रिय है। जिले भर में अब तक जहां 17 हजार से ज्यादा लोग पाबंद किए जा चुके हैं वहीं 50 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 3,364 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 111 पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस विभाग ग्रामवार मतदान प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने में जुटा है।
विज्ञापन

एसनी दिनेश सिंह ने बताया कि अब तक जिले भर में 753 लोगों को 151 तो 17,049 लोगों को धारा 107/16 में पाबंद किया जा चुका है। पाबंद करते हुए सूची संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भेजी जा चुकी है जहां से सभी को नोटिस जारी कर तामील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवारों की ओर से शराब के प्रयोग पर अंकुश लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कहा कि अब तक जिले भर में 3,364 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा जा चुका है।

इस दौरान मौके पर शराब बनाने के उपयोग के लिए संचालित मिली दस भट्ठियां नष्ट कराई गई हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 50 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना प्रभारी से लेकर सभी अफसर संवदेनशील व अति संवेदनशील बूथ वाले गांवों का नियमित भ्रमण कर रहे हैं। मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed