फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17,766 farmers deprived of Samman Nidhi

सम्मान निधि से वंचित हो गए 17,766 किसान

Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
17,766 farmers deprived of Samman Nidhi
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र सरकार ने सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर दी। इसमें जिले के 17,766 किसानों का सत्यापन पूरा होने के बाद भी उन्हें सम्मान निधि नहीं भेजी जा सकी है। जबकि 19,331 किसानों का सत्यापन नहीं होने के चलते वह 12वीं किस्त से वंचित कर दिए गए हैं। कृषि विभाग ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल नंबर जारी किया है। जहां वह अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,93,225 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से बीते 11 अक्तूबर तक 2,73,894 किसानों का सत्यापन किया गया था। केंद्र सरकार ने कुल सत्यापित किसानों के सापेक्ष उन 2,37,235 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त उनके बैंक खातों में भेज दी है जिनका नाम पर पोर्टल पर अंतिम रूप से अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

दीवाली से पहले किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। तो वहीं सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद भी 12वीं किस्त न मिल पाने से 17,766 किसानों को निराशा हाथ लगी है। हालांकि इन किसानों को जल्द ही 12वीं किस्त का लाभ दिए जाने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। इनके साथ ही जिले भर के 19,331 किसानों का सत्यापन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन न होने से यह किसान 12वीं किस्त से पूर्ण रूप वंचित हो गए हैं। वंचित किसानों को सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ देने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल नंबर स्थापित किया गया है। जिस पर किसान सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। इसके साथ ही किसानों की सहायता के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर हेल्प डेस्क बनाते हुए दो-दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक स्तर पर इनसे करें संपर्क
ब्लॉक - बीज भंडार प्रभारी - मोबाइल नंबर
गौरीगंज - नरेंद्र तिवारी - 9871893698
जामो - बृजेश चंद्र मिश्रा - 7007638210
शाहगढ़ - राजेश वर्मा - 9839617744
अमेठी - शैलेंद्र प्रताप सिंह - 9415628435
भादर - लक्ष्मीशंकर - 7869116671
भेटुआ - नागेंद्र कुमार वर्मा - 9450042761
संग्रामपुर - बृजेंद्र प्रताप सिंह - 6386113602
मुसाफिरखाना - मनीष दुबे - 9838691489
जगदीशपुर - अनुपम प्रजापति - 9565937388
बाजारशुकुल - लवकुश पटेल - 9005801571
तिलोई - योगेंद्र कुमार - 9936345090
सिंहपुर - पवन शर्मा - 8765552590
बहादुरपुर - पवन मौर्या - 8318302224
न मिले समाधान तो कंट्रोल रूम पर लगाएं फोन
उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की समस्या समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पर पहुंचकर सम्मान निधि न मिलने का स्पष्ट कारण जान सकेंगे। बावजूद इसके अगर समस्या का समाधान न हो पाए तो वह जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 6386725523, 8853783756, 9140596579 व 8081574848 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। जिससे समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed