फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   16700 sacks of urea sent to committees from buffer stock

Amethi News: बफर स्टॉक से समितियों को भेजी 16700 बोरी यूरिया

Sat, 22 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
16700 sacks of urea sent to committees from buffer stock
अमेठी। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में सरकारी दावों में खाद का स्टॉक फुल, हकीकत में गोदाम खाली शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का दर्द उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बफर गोदाम में रिजर्व यूरिया 2250 मीट्रिक टन से रैक आने तक तत्काल 750 मीट्रिक टन लगभग 16700 बोरी यूरिया सहकारी के गोदामों में भेजने का निर्देश दिया है। कहा कि किसानों को खाद की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उप कृषि निदेशक लाल बहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह के अतिरिक्त एआर कोऑपरेटिव, पीसीएफ के जिला प्रबंधक एवं इफ्को कंपनी के प्रतिनिधि के साथ बैठक की। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में जुलाई माह तक आवश्यक मात्रा 16648 मीट्रिक टन की तुलना में 18768 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। बताया कि अगले 48 घंटों में सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया पहुंच जाएगी, तथा इसी सप्ताह एक रैक यूरिया इफ्को को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


नुकसान पर 72 घंटे में दर्ज कराएं सूचना
- उप कृषि निदेशक लाल बहादुर यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए शासन स्तर से इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी को नामित किया गया है। जिला प्रबंधक सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मौसम के कारण फसल की बुआई न कर पाना/ असफल बुवाई, फसल मध्य अवस्था में खड़ी फसलों में प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने से क्षति पर 72 घंटे के अंदर किसान टोल फ्री नं0-18001035490 व 18008896868 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed