फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1662 children did not take the entrance exam

Amethi News: 1662 बच्चों ने नहीं दी प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
1662 children did not take the entrance exam
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों पर शनिवार सुबह नौ बजे से ही बच्चे अभिभावकों के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे से बच्चों ने केंद्र परिसर में प्रवेश किया। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभिभावकों को रोक दिया गया। सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। बच्चों को रिसीव करने के लिए अभिभावक केंद्र के बाहर ही उनका इंतजार करते रहे। परीक्षा के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने बताया कि भाषा का प्रश्न तो मन से हल किया, वहीं गणित के प्रश्नों में उलझे रहे।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 4279 थी। इस दौरान सभी केंद्रों पर कुल 2617 बच्चे उपस्थित तो 1662 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 62.77 प्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में 1438 छात्र तो 1248 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिले के कुल 13 स्टैटिकक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था। तीन जिला स्तरीय पर्यवेक्षकों ने केंद्रों का भ्रमण कर केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed