फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   162 entrepreneurs will make Amethi an industrial hub with Rs 6523 crore

Amethi News: 6523 करोड़ रुपये से 162 उद्यमी अमेठी को बनाएंगे औद्योगिक हब

Tue, 20 Feb 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
162 entrepreneurs will make Amethi an industrial hub with Rs 6523 crore
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्य
अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। 6,523 करोड़ रुपये से 162 उद्यम मेठी को औद्योगिक हब बनाएंगे। इससे विकास की गति को रफ्तार मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर सुलभ होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं के साथ किया। स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अफसर व उद्यमियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। संबोधन कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देने के साथ निवेशकों को सम्मानित करते हुए कहा कि अमेठी औद्योगिक हब बनेगा। लोगों को घर के पास रोजगार मिलेगा। उद्यमियों को उद्यम स्थापना में उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

स्टॉल के निरीक्षण के दौरान लोगों के बीच आत्मीय का परिचय देते हुए उन्होंने फोटो खिंचाई। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार आंवले के लड्डू खरीद कर चखा और उसे मौजूद लोगों को भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी इकाइयों की व्यावसायिक व्यवस्था के साथ क्षमता पर हम सबका ध्यान आकृष्ट किया। अमेठी में 6,523 करोड़ के 162 निवेश प्रस्ताव हैं। कहा कि कोको कोला का प्लांट अमेठी में स्थापित है जो कि एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। विगत 10 वर्षों में 2,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश लघु उद्योगों में हुआ है। स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत विगत दो वर्षों में आठ हजार लखपति दीदी बनीं हैं। अमेठी को एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है।
इसके बाद केद्रीय मंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थी वंदना, कुसुम, मनीषा, अंजलि पाल, ममता, अर्चना, कविता, सुमन पाल, मुस्कान सिंह व कंचन देवी को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभार्थी गोपाल गुप्ता को रुपए 25 लाख का डेमो चेक वितरित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सात उद्यमियों को शील्ड व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि अमेठी में 162 निवेशकों की ओर 6523 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जिसमें 15,138 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर डीएम निशा अनंत, एसपी डॉ इलामारन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सीडीओ सूरज पटेल, डीडीओ तेजभान सिंह, एलडीएम गणेश यादव, सीटेड निदेशक इंजीनियर संजय सिंह, हेमंत विक्रम सिंह व डॉ प्रज्ञा बाजपेई समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed