{"_id":"6882885b845e5b99170be84e","slug":"15-thousand-people-faced-power-crisis-throughout-the-night-amethi-news-c-96-1-ame1008-145314-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 हजार लोगों ने रातभर झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 हजार लोगों ने रातभर झेला बिजली संकट
Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामों/अमेठी सिटी। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ये हैं कि हर दो घंटे में कटौती हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जामों में सात घंटे आपूर्ति ठप होने से 15 हजार लोगों ने रातभर बिजली संकट झेला।
जामों में बुधवार शाम हल्की हवा चली और कुछ देर बारिश हुई। इस दौरान बिजली आपूर्ति होती रही, लेकिन रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच कस्बा सहित सूखीबाजगढ़, रेसी, मूंघी, अलीपुर गांव के 15 हजार लोग रातभर उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। रामकृपाल, लवकुश, महेश कुमार आदि ने बताया कि लगातार अघोषित कटौती हो रही है। अवर अभियंता प्रेम चंद्र कुशवाहा ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से अचानक आपूर्ति बंद हो गई। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
बिजली कटौती से शहरवासी भी परेशान
जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति का दावा फेल नजर आ रहा है। तहसील व ग्रामीण क्षेत्र में दिन और रात में अघोषित कटौती हो रही है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय सहित अन्य शहरी क्षेत्र में हर दो घंटे पर बिजली कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरीगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर लगातार कटौती हो रही है। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। अमेठी निवासी व्यापारी विजय अग्रवाल ने बताया कि दिन हो या रात, समय से बिजली नहीं मिल रही है। किसान नेता ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बारिश नहीं होने के कारण फसलों को पानी देने के लिए निजी नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रिपिंग की वजह से खेतों की सिंचाई व भराई नहीं हो पा रही है।