फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 thousand families lost electricity

Amethi News: 15 हजार परिवारों की बिजली गुल

Sat, 03 Dec 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 thousand families lost electricity
गौरीगंज : विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में प्रदर्शन करतीं महिला किसान। संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पावर कॉर्पोरेशन के हड़ताली कर्मियों को शनिवार दोपहर तब असहज स्थिति झेलनी पड़ी जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें धरना स्थल पर ही घेर लिया। महिलाओं ने कहा कि बिजली फाल्ट आने के बाद उसे तत्काल दूर किया जाय।
विज्ञापन

महिलाओं का समूह लेकर कार्मिकों को घेरने वाली किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि अफसरों की समस्या उनके व शीर्ष प्रबंधन के बीच का मामला है। दोनों आपस में समझ लें। आने वाले बिजली फाल्ट को दूर नहीं कर उपभोक्ताओं की समस्या क्यों बढ़ा रहे हैं। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। तब तो यह नहीं कहा जाता कि कितने दिन उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

फिक्स्ड चार्ज जोड़कर ही बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत किया जाता है। रीता ने कहा कि जिले के दो उपकेंद्र के उपभोक्ता तीन दिन से अंधेरे में हैं। अन्य में फाल्ट की वजह से बाधित आपूर्ति है। वरिष्ठ अधिकारी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दिलाने के लिए कोई स्थाई विकल्प की तलाश कर लें। अन्यथा वे उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगी। इस मौके पर श्यामा, विमलेश, कुशुमा, रानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed