फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,480 bags of cement loaded on two trucks go missing

Amethi News: दो ट्रकों पर लदा 1,480 बोरी सीमेंट गायब

Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
1,480 bags of cement loaded on two trucks go missing
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय के गौरीगंज के टिकरिया में संचालित सीमेंट फैक्टरी से सुरक्षा कर्मी व तौल अधिकारी की मिलीभगत से दो ट्रकों पर 1,480 बोरी सीमेंट लोडकर चालक भाग निकले। मामला संज्ञान में आने के बाद सुरक्षा एजेंसी के अफसर ने 11 नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गौरीगंज के टिकरिया स्थित सीमेंट फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार पांडेय के मुताबिक रविवार रात बी शिफ्ट के दौरान ट्रांसपोर्ट की ट्रक से 640 बोरी सीमेंट (32 टन) लादकर चालक मनोज वर्मा और एक अन्य ट्रांसपोर्ट की ट्रक से 840 बोरी सीमेंट (42 टन) लादकर चालक मजीब उल्लाह बिना चालान बनवाए ही कंपनी से लेकर चले गए। बताया कि जब ट्रक पर सीमेंट लादकर दोनों चालक बाहर निकल रहे थे, उस समय ब्रिज सुरक्षाकर्मी शिवाजीत और आउट गेट पर सुरक्षाकर्मी महेंद्र यादव की ड्यूटी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई तो टालमटौल करने लगे। इसके बाद मोबाइल भी बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसी बीच एक ट्रक का चालक मनोज वर्मा दोबारा ट्रक पर सीमेंट लोड करने प्लांट में आया। तो उससे भी पूछताछ की गई। उसने सीमेंट कहां उतारा, इसकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। सिर्फ इतना बताया कि ट्रक के प्लांट से बाहर निकलने के बाद सुरक्षाकर्मी सलमान ने संदीप तिवारी उर्फ कुलदीप के माध्यम से कहीं भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि कुमार के मुताबिक दो ट्रक पर 1,480 बोरी सीमेंट गायब होने में सुरक्षा अधिकारी विशाल शुक्ला, तौल अधिकारी वीरपाल सिंह, सुरक्षागार्ड दीप नारायण व अरुण चतुर्वेदी और सीडीएस कर्मचारी सत्यम पाल भी शामिल हैं। गायब सीमेंट की कीमत करीब आठ लाख रुपए है। सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार पांडेय ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि टिकरिया सीमेंट वर्क्स के सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार पांडेय की तहरीर पर 11 नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। मामले से जुड़े कई साक्ष्य व जानकारियां मिली हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सीमेंट बरामद करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed