{"_id":"65ecb0b8f4f172ad0c0e7b54","slug":"14-injured-in-land-dispute-between-two-parties-with-sticks-and-sticks-amethi-news-c-96-1-ame1002-114932-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 14 घायल
Sun, 10 Mar 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
जायस/ फुरसगंज (अमेठी)। जायस थाने के पूरे औलाद हुसैन मजरे बहादुरपुर गांव में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मार-पीट शुरू हो गई। जिसमें सात-सात लोग घायल हो गए। सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। सीएचसी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों की हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जायस थाने के पूरे औलाद हुसैन मजरे बहादुरपुर निवासी हरकेश और राम समुझ के बीच काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा है। हरकेश पक्ष विवादित भूमि को बैनामे की भूमि बताते हुए शनिवार को निर्माण करवाने की कोशिश शुरू की। तभी निर्माण होने की जानकारी पर राम समुझ पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते-देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।
लाठी-डंडों से मार-पीट में एक पक्ष से हरिकेश, शीतल, अंकित, तरावती, राम भवन , फूल कली, दीपा, गोल्डी, अमरजीत तो दूसरे पक्ष रविंद्र कुमार, नीता, सपना, संजू, खुशबू, राम समुझ व राजेश घायल हो गए। बीच-बचाव के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष शीतल, अंकित, अमरजीत व राम भवन की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया तो अन्य को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के नीता, खुशबू, रविंद्र कुमार तथा राम समुझ की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
इसी पक्ष के भी अन्य लोगों का भी उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की दी है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घायलों मेंं सभी की हालात सामान्य है। पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।