{"_id":"60a553198ebc3e47eb775da6","slug":"14-46-lakh-consumers-will-get-free-ration-amethi-news-lko5787339143","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.46 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.46 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड की दूसरी लहर में रोजगार व आर्थिक संकट के बीच जिले के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की 14,46,086 यूनिट के लिए 72,304.03 क्विंटल राशन का आपूर्ति मिली है। आवंटित राशन को कोटे की 764 दुकानों पर पहुंचाने के बाद पूर्ति विभाग वितरण की कवायद मेें जुटा है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित कोटे की दुकानों पर आज से उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन मिलेगा। संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों को राशन की परेशानी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दोबारा शुरू की गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 69,014 व शहरी क्षेत्र के 4,956 अंत्योदय कार्डधारक तथा 2,73,465 ग्रामीण तो 10,945 शहरी क्षेत्र के पात्र गृहस्थी योजना के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट निशुल्क पांच किलोग्राम राशन मिलेगा। डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि जिले में प्रचलित 70,378 अंत्योदय कार्ड की 2,73,931 तथा पात्र गृहस्थी के 2,94,410 कार्ड की 12,08,155 यूनिट के लिए 43,382.58 क्विंटल गेहूं व 28,921.72 क्विंटल चावल का आवंटन प्राप्त हुआ है।
प्राप्त आवंटन को ग्राम पंचायतवार विभाजित कर ब्लॉक गोदामों से 764 कोटेदारों को आपूर्ति भी कर दी गई है। कोटेदारों को आपूर्ति करने के बाद पूर्ति विभाग पारदर्शी ढंग से वितरण कराने में जुटा है। डीएसओ ने कोटेदारों को गुरुवार से कोविड बचाव नियमों के बीच नामित पर्यवेेक्षक की मौजूदगी में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं व 2 किलोग्राम चावल समेत पांच किलो ग्राम राशन निशुल्क उपभोक्ताओं में वितरित करने का निर्देश दिया है। डीएसओ ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन देने को कहा है।