फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1348 high school students skipped English exam

Amethi News: हाईस्कूल के 1348 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
1348 high school students skipped English exam
अमेठी सिटी। जिले के 83 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी व दूसरी पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान समेत अन्य विषयों की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। अंग्रेजी की परीक्षा में 25,379 विद्यार्थी शामिल हुए। केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर काफी आसान रहा। इसके बावजूद हाईस्कूल के 1348 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


सोमवार को जनपद के 81 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय के साथ इंटर के कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान व कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय के लिए पंजीकृत 26,727 में 25,379 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 1348 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इंटर के कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 299 तथा कृषि वनस्पति विज्ञान में पंजीकृत 99 में से चार-चार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी तो कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 117 में से 114 शामिल हुए। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए मॉनीटरिंग सेल से निगरानी के साथ चार सचल दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की, कहीं कोई नकलची नहीं मिला। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक और नकलविहिन परीक्षा होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा छूटने के बाद विद्यार्थियों से बात की गई तो राहुल कुमार और अमन शुक्ल ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सरल थे। सभी अच्छे से हल किए । सभी के पूरे अंक मिलेंगे। वहीं पलक और पारूल का कहना रहा कि लेटर और निबंध काफी आसान रहा। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। छात्र उदय जायसवाल ने बताया कि साल भर मेहनत की थी, पेपर लंबा था लेकिन अच्छा हुआ है।



नकल विहीन चल रही परीक्षा
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा सभी केंद्रों पर नकल विहीन संपन्न हो रही है। अब तक कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। सभी अफसर व सचल दस्ते परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। सचिव के निर्देशानुसार परीक्षा सकुशल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed